Main Slideप्रदेश

इंसानियत शर्मसार, 28 साल के युवक ने किया 8 महीने की बच्ची से रेप

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां आठ महीने की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप 28 साल के युवक पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सूरज है। उसने स्वीकार किया है कि उसने शराब के नशे में बच्ची से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता काम पर बाहर जाते थे और उसे उसकी एक रिश्तेदार के पास छोड़ जाते थे। रविवार को उस रिश्तेदार का बेटा भी घर पर था। पुलिस ने बताया, ‘जब आरोपी ने देखा कि उसकी मां आसपास नहीं है तो उसने बच्ची से बलात्कार किया।’

बच्ची की मां जब रविवार रात काम से घर लौटीं तब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। घायल अवस्था में बच्ची को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पीड़ित बच्ची की हालत नाजुक बताी जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close