प्रदेश

इतना परेशान किया कि 5वीं की छात्रा ने फांसी लगा दे दी जान

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रताड़ना से परेशान होकर पांचवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। यहां के 40 क्वाटर क्षेत्र में रहने वाली पांचवीं की छात्रा मुस्कान (14) ने शनिवार को घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

पिपलानी थाना प्रभारी ब्रजेश भार्गव ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने जांच के बाद 11 लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इन लोगों द्वारा छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का संदेह है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close