राष्ट्रीय

नेहरू युवा केंद्र ने फहराये 10 लाख राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)| नेहरू युवा केंद्र संगठन ने एक लाख से अधिक ग्रामीण और शहरी स्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए और लगभग 10 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराये। साथ ही युवाओं ने नया भारत बनाने के प्रति वचन लिया। नेहरू युवा केंद्र ने एक बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड पूरे देश में लगभग 600 जिलों में नेहरू युवा केंद्रों के मार्गदर्शन में 12,000 राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और एक लाख से अधिक संबद्ध युवा वर्ग और युवा कार्य समूह की मदद से संभव हुआ।

नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से बड़ी संख्या में पुरुष और महिला जुड़े हैं, जिन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिलास्तर के समारोहों में भाग लिया और संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति वचन दिया। सभी जगहों पर युवाओं ने नेशन फस्र्ट-कैरेक्टर मस्ट, वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय हिंद, जय युवा जैसे नारे लगाए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close