मनोरंजन

खास मौके पर रणवीर सिंह संग सगाई करने जा रहीं दीपिका

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी खूब चर्चा में रही। चारों तरफ उन्हीं की खबरें, अब वहीं उनकी शादी के बाद अब चर्चा है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों 5 जनवरी को श्रीलंका में सगाई करने वाले हैं।

खबरों की माने तो 5 जनवरी को दीपिका अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। दीपिका ने श्रीलंका में अपना बर्थडे मनाने का प्लान किया है। रणवीर भी श्रीलंका में एड शूट के लिए गए थे। अब ये दोनों अपने रिलेशन को एक कदम और आगे बढ़ा सकते हैं, कहने का हमारा मतलब सगाई कर सकते हैं।

अभी कुछ दिन पहले रणवीर दीपिका के पैरेंट्स से मिले थे। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर के साथ रिश्ते को लेकर कहा था कि जब हम एक-दूसरे के साथ होते हैं, तो हमें किसी और की जरुरत नहीं होती। फिलहाल दोनों को अपनी फिल्म पद्मावती रिलीज होने का इंतजार है। वहीं जानकारों का कहना है कि यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close