Main Slide

सेक्स करते समय ये जीव त्याग देता है अपने प्राण

नई दिल्ली। जैसे हम सब इंसान अपने खाने पीने की व्यवस्था करते हैं वैसे ही जानवर भी करते हैं, ठीक वैसे ही इंसानों की तरह ही जानवरों में भी जीवन आगे बढ़ाने की क्रिया चली आ रही हैं। बता दें कि इंसान और कुछ जानवर बेहद ही साधारण तरीके से ऐसा करते हैं लेकिन पृथ्वी पर कई ऐसे भी जीव मौजूद हैं जिनमें मादा संबंध बनाने के बाद नर को मार देती है। तो अब आज हम ऐसे ही एक जीव के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस जीव के मादा के साथ संबंध बनाते ही ये मर जाता है। इसके बाद सभी जिम्मेदारियां मादा की होती हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नर मधुमक्खी की। नर मधुमक्खी एक ऐसा जीव है जो मादा मधुमक्खी के साथ संबंध बनाते समय मर जाता है। मधुमक्खियों में रानी मधुमक्खी सर्वश्रेष्ठ होती है। पहले मादा मधुमक्खी अन्य मधुमक्खियों को मार कर रानी बनने का प्रयास करती है और सभी के मरने के बाद वो रानी मधुमक्खी बन जाती है जो कि अपनी पसंद के नर के साथ संबंध बना सकती है और ऐसा पूरा होते ही वो कई हजार नर मधुमक्‍खियों से संबंध बनाती है। संबंध बनाते समय रानी मधुमक्खी को किसी प्रकार की समस्‍या नहीं होती है जबकि दूसरी ओर नर मधुमक्खी ऐसा करते समय अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

वहीं अगर विज्ञान की मानें तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रानी मधुमक्खी से संबंध बनाते समय नर मधुमक्खी का लिंग मादा के अंदर ही फट जाता है जिसके कारण नर की मृत्यु हो जाती है। आपको शायद ये जानकर और हैरानी होगी लेकिन कई वैज्ञानिकों का मानना है कि नर मधुमक्खी को संभोग करने से पहले से पता होता है कि उसकी मृत्यु होने वाली है।

वहीं दूसरी और नर की मृत्यु के बाद मादा के पास इतना स्पर्म इकठ्टा हो जाता है कि वह एक ही बार में लगभग 1500 अंडे दे सकती है। किसी भी मादा मधुमक्खी के रानी बनते ही सभी नर उसकी सेवा में लग जाते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि मधुमक्खियां अपना पूरा जीवनकाल शहद बनाने में ही निकाल देती हैं। रानी मधुमक्खी नर मधुमक्खियों से दिखने में दोगुनी होती है और शायद इसी वजह से वो राज करती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close