राष्ट्रीय

ओ.पी. सिंह उप्र के नए डीजीपी

लखनऊ, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। 1983 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त करने का फैसला किया है। ओम प्रकाश सिंह फिलहाल डी.जी. सीआईएसएफ हैं। ओ.पी. सिंह राज्य में सुलखान सिंह का स्थान लेंगे, जिनका सेवा विस्तार 31 दिसंबर को समाप्त हो गया है।

माना जा रहा है कि ओ.पी. सिंह तीन जनवरी को नया पदभार ग्रहण करेंगे। उनके पदभार संभालने तक एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार डीजीपी का कार्य देखेंगे।

मूल रूप से बिहार निवासी ओ.पी. सिंह का नाम उत्तर प्रदेश के डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। उन्हें रविवार को चेन्नई से अचानक लखनऊ बुलाया गया। वह वहां सीआईएसएफ के पद पर तैनात हैं और केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर हैं।

डीजीपी सुलखान सिंह को सितंबर महीने में सेवा विस्तार मिला था। शासन ने तब उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था, जो रविवार को खत्म हो गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close