राष्ट्रीय

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर जारी, मौसम शुष्क रहने की संभावना

श्रीनगर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)| जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार को शीतलहर जारी है। साप्ताहांत के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे रहा।

लेह में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री नीचे रहा। वहीं, कारगिल का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पहलगाम और गुलमर्ग दोनों स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू शहर में तापमान 7.6 डिग्री, कटरा में 8.2 डिग्री, बटोटे में 3.2 डिग्री, बनिहाल में 0.6 डिग्री, भदरवाह में 1.9 डिग्री और उधमपुर में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close