राष्ट्रीय

मप्र में मौसम साफ, धूप खिली

भोपाल, 29 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली होने से ठंड का असर कम है। हवाएं जरूर ठिठुरन का अहसास करा जाती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने से ठंड का असर बना हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटों में मंडला जिला सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में जबलपुर संभाग के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, इंदौर का 10.6 डिग्री, ग्वालियर का 5.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, इंदौर का 28.5 डिग्री, ग्वालियर का 27.3 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close