राष्ट्रीय

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 19 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)|राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 19 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 26 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और सात के समय में फेरबदल किया गया है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी रहा जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री अधिक 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close