Main Slideमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर कही वो बात कि सभी रह गए सन्न

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में डंका बज रहा है। बता दें कि प्रियंका आजकल देश में कम और विदेश में ज्यादा रहती हैं। हाल ही में अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए हॉलीवुड से बॉलीवुड आईं प्रियंका चोपड़ा एक फैमिली फंक्शन में शरीक हुईं। उनके वहां पहुँचते ही मीडिया और आम लोगों के कैमरे उन पर फोकस करने लगे। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए लड़कों को आमंत्रित कर दिया। वैसे अगर देखा जाए तो हर लड़के के दिल में ये होगा की काश उसकी शादी प्रियंका चोपड़ा से हो जाए।

एक अवॉर्ड समारोह पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा से जब अनुष्का-विराट की शादी के बारे में बात करने के बाद पूछा गया कि उनकी शादी का नंबर कब आएगा। तो जवाब में प्रियंका कहती हैं कि शायद उन्हें अब तक शादी के लिए सही लड़का नहीं मिला, जैसे ही उन्हें कोई लायक बंदा मिलेगा, वह शादी कर लेंगी।

इसका मतलब ये हुआ की प्रियंका के दिल में किसी पर्सनालिटी से शादी करने का ख्वाब नहीं है वो तो किसी लायकदार की तलाश में हैं जो उन्हें प्यार और सम्मान दे सके। ये तो कोई आम इंसान भी दे सकता है। प्रियंका को कोई डर नहीं रहता कि वो क्या कह रही हैं। प्रियंका मीडिया से भी दोस्ताना व्यवहार रखती हैं। एक मीडिया कर्मी के पूछने पर प्रियंका ने बेखटके बिदास अंदाज़ में जवाब दिया, ‘शादी पर सवाल है तो घुमा-फिरा के पूछने की जरूरत नहीं है, डायरेक्ट पूछो न यार। देखो शादी-वादी कोई प्लान करके करने वाली चीज नहीं है। अब बंदा मिलना चाहिए बस… जो बंदा लायक हो, मतलब मेरे लायक, कोई अच्छा बंदा मिलेगा तो कर लूंगी शादी। मुझे अभी तक कोई मेरे लायक बंदा मिला नहीं है। इस तरह से प्रियंका ने जवाब देकर वहां खड़े सभी मीडियामी को खुश कर दिया।

वैसे बता दें कि प्रियंका अब बहुत से मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वो बच्चों और महिलाओं से सम्बंधित मुद्दों पर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। एक प्रोग्राम में प्रियंका ने कहा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, शिक्षा या स्वच्छता जैसी तमाम समस्याओं को सुलझाने के लिए लोग नेताओं या बॉलीवुड हस्तियों की तरफ देखते हैं, जबकि कई समस्याएं लोग एकजुट होकर खुद भी सुलझा सकते हैं। प्रियंका का इस पर कहना है – मुझसे हर कोई यह सवाल करता है कि आप क्या कर रही हैं या आप क्या करेंगी। मैं पिछले 10 साल से इस पर काम कर रही हूं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close