Main Slideमनोरंजन

आज मुंबई में होगा ‘विरुष्का’ का रिसेप्शन जानी मानी हस्त‍ियां करेंगी शिरकत

नई दिल्ली। सबसे चर्चित जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए यह महीना काफी व्यस्त रहा है। पहले इटली में शादी उसके बाद फिनलैंड में हनीमून। लगभग एक पखवाड़े बाद विराट-अनुष्का की जोड़ी भारत लौटी तो 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक इंक्लेव में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। बता दें दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी ने भी शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया था।

दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अनुष्का और विराट का अगला पड़ाव मुंबई का ‘द सेंट रेजिस’ होगा। अब इस जोड़ी का अगला सेलिब्रेशन लोअर परेल के ‘द सेंट रेजिस’ में आज 26 दिसंबर को होने वाला है। आज के दिन पूरा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत ‘विरुष्का’ की इस खुशी में शरीक होंगे। रिसेप्शन होटल की नौवीं मंजिल पर एस्टर बॉलरूम में होगा, जिसमें 300 मेहमानों के बैठने की क्षमता है।

3,906 स्क्वायर मीटर में बने इस होटल का टॉवर भारत का सबसे ऊंचा टॉवर है। इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। अगर होटल के व्यंजनों की बात की जाए तो यहां भारत के लोकल फूड से लेकर जापानी, एशियन और यूरोपियन सभी प्रकार के कूजिन मिलते हैं। बता दें कि इस पार्टी में समूचा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के जुटने की संभावना है। ज्ञात हो कि इण्डियन टीम ने 24 दिसंबर को मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम टी-20 मैच खेला था। उम्मीद यह की जा रही है कि पूरी टीम रिसेप्शन में शिरकत करेगी। यह रिसेप्शन रात आठ बजे शुरू होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close