Main Slideराष्ट्रीय

बीजेपी सांसद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। आए दिन रोज बढ़ते अपराधों को देखते हुए लोगों में काफी आक्रोश है। अब राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सांसद महेश गिरी ने केंद्र सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली में पुलिस बल की भारी कमी की वजह से अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

बता दें कि महेश गिरी ने 2015 में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पुलिस बल बढ़ाने की मांग की थी, पर अभी तक केंद्र सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाये गये। महेश गिरी ने आम जनता की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से यह मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया।

गिरी का मानना है कि आज देश दुनिया की नजरें दिल्ली पर टिकी हुई हैं, वहीं दिल्ली में अपराधों का ग्राफ बढ़ने के कारण दिल्ली की छवि खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में कांग्रेस सरकार थी तब भी उन्होंने दिल्ली पुलिस बल बढ़ाने की मांग की थी, पर उस समय उनकी बात को दरकिनार कर दिया गया था।

दिल्ली वासियों और दिल्ली पुलिस बल के अनुपात में भारी अंतर है। जिसके कारण दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं और दिल्ली में रहने वाले लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को केंद्र में आने के बाद एक बार फिर से पुलिस बल को बढ़ाने की मांग की है। अब देखने वाली बात ये है कि 2015 के बाद ​महेश गिरि की बातों को कितना तवज्जो दिया जायेगा। उनकी बात पर अमल किया जाता है कि फिर वैसे ही ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close