Main Slideराजनीति

गुजरात चुनाव : भाजपा को कांटे की टक्कर दे रही कांग्रेस

गांधीनगर| गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर दे रही है। राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवारों से आगे निकलते दिख रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य की 182 सीटों में से भाजपा 78 सीटों पर और कांग्रेस 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (राजकोट पश्चिम) और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (मेहसाणा) में कांग्रेस उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

इन रुझानों से उत्साहित एवं खुश कांग्रेस के कार्यकर्ता अहमदाबाद और गांधीनगर में जश्न मना रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने गुजरात में चुनाव जीतने का विश्वास जताया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट दिया है।”

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा, “लोग गुजरात में भाजपा के 22 साल के कुशासन से थक गए हैं। भाजपा जिस गुजरात मॉडल की छाती ठोककर बात करती है, उसने गुजरात में काम नहीं किया। हमें विश्वास है कि हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

लाइव अपडेट्स
-159 सीटों के रुझान आए सामने। कड़ी हुई टक्कर। बीजेपी 79 और कांग्रेस को 77 सीटों पर मिली बढ़त।
–कांग्रेस ने बनाई बढ़त। 81 सीटों पर कांग्रेस आगे, 78 पर बीजेपी। 3 पर निर्दलीय का कब्जा
-गुजरात में खेड़ा जिले के रुझानों में 4 सीटों पर कांग्रेस आगे
-गुजरात से शुरुआती 87 सीटों के रुझानों में बीजेपी 52 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 पर बढ़त बनाए हुए है।
गुजरात के सभी मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है।
-चुनाव आयोग ने 37 केंद्रों पर 1,251 कैमरा लगाए हैं।
-राजकोट (पश्चिम) से सीएम विजय रुपाणी आगे हैं।
-मेहसाणा से बीजेपी के नितिन पटेल आगे चल रहे हैं।
-नए रुझानों में कांग्रेस आगे निकलती दिख रही है।
-48 सीटों में से बीजेपी 25 तो कांग्रेस व सहयोगी 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
-सौराष्‍ट्र और दक्षिण गुजरात में बीजेपी ने बढ़त बना रखी है।
-82 में से 19 सीटों के रुझान आए।
-बीजेपी 15 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीट पर आगे चल रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close