Main Slide

गर्लफ्रेंड की ये इच्छाएं ब्वॉयफ्रेंड कभी पूरी नहीं कर सकते क्‍योंकि…

 

भले ही आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको दिलो जान से कितना भी प्यार क्यों न करता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी कुछ इच्छाएं वो बिना बताएं कभी पूरी ही नहीं कर सकता। गर्लफ्रेंड को अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी उम्‍मीदें  होती हैं। वो हमेशा चाहती हैं कि उसका पार्टनर ऐसा या वैसा होना चाहिए, जो उसकी हर जरूरत को लगन से पूरा कर सके। लड़कियों की ऐसी ही कुछ इच्छाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्‍हें वे पूरा करने की उम्‍मीद अपने ब्वॉयफ्रेंड से करती हैं –––

पसंदीदा खाना खिलाएं

लड़कियों खाने पीने के मामले में लड़कों से ज्‍यादा चटोरी मानी जाती हैं। जब कभी या हमेशा अपने पार्टनर को अपने हाथ का बना खाना खिलाते-खिलाते अक्सर उनके मन में ये ख्याल आता है कि काश उनका साथी भी उसकी पसंद का खाना अपने हाथों से बनाकर उसे खिलाता।

शॉपिंग का शौक

शॉपिंग के लिए लड़कियां कभी ना नहीं कह सकती। वे अक्सर उम्मीद करती हैं कि उसका ब्यॉयफ्रेंड बिना बोले उसे शॉपिंग पर ले जाए। लेकिन अक्सर लडक़े शॉपिंग को बोरियत वाला काम समझते है और वे इसे बोरियत बताते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने से मना कर देते हैं।

चेहरा पढ़ने में माहिर हो

लड़कियों की एक अजीब से चाहत यह होती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बिना कहे ही उनके दिल की सारी जान जाए। लेकिन हकीकत में ऐसा हो नहीं पाता और दोनों में नोकझोंक और तकरार तक हो जाती है। सुनने में अजीब लगे कि कई बार तो इस वजह से उनके रिश्ते में दरार तक आने लगती है।

खास मौकों पर दें तोहफा

इसमें कोई दो राय नहीं कि लड़कियां चाहती हैं कि हर खास मौके पर उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें कोई न कोई गिफ्ट देकर उन्‍हें स्पेशल फील करवाएं। हालांकि इसमें फूलों का गुलदस्ता या कोई सस्‍ता गिफ्ट भी शामिल हो सकता है। मगर आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के इतने भुलक्‍कड़ होते ही वे ऐसे खास मौकों को भूल जाते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close