Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

बाइक सवारों के लिए खतरनाक है ये रात, संभालकर चलाएं गाड़ी

न्यूयॉर्क। जिस रात को पूरा चांद ‎दिखता है उस रात को बाइक दुर्घटना होने की आशंका ज्यादा होती है। ये हम नहीं कह रहे हैं एक अध्ययन में यह सामने आया है कि जिस रात में चांद पूरा होता है उससे एक रात पहले बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना अधिक रहती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पूरे चांद की रात में बाइक चलाने वाले का ध्यान कहीं और भटक जाता है जो हादसे को दावत देता है। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि दुनिया में बाइक हादसे में लोगों की जान जाना आम है। अमेरिका में हर साल इस कारण लगभग पांच हजार लोगों की मौत होती है। कहने का मतलब यह है कि हर सात सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में एक बाइक सवार होता है।

सड़क दुर्घटनाओं की सबेस बड़ी वजह वाहन चलाने के दौरान अचानक से ध्यान भटक जाना होता है। साल में लगभग 12 बार पूरा चांद दिखता है जो बड़ा और चमकीला होता है। इसलिए यह संभावित तौर पर वाहन चालक का ध्यान भटका सकता है। कनाडा के यूनिर्विसटी ऑफ टोरंटो और अमेरिका के प्रिंसेंटन यूनिर्विसटी के शोधकर्ताओं ने पूर्ण चंद्र वाली रात में होने वाले सड़क हादसों की गणना की है और इसकी तुलना पूर्ण चंद्र से ठीक एक हफ्ते पहले और बाद वाले हफ्ते में होने वाले सड़क हादसों से की है।

बता दें कि 1,482 रातों में 13,029 लोग जानलेवा बाइक हादसों का शिकार हुए। इनमें 494 रातें पूर्ण चंद्र वाली थीं जबकि 988 रातें सामान्य थीं। उससे खास बात यह है आम तौर पर बाइक चलाने वाला मध्यम उम्र का पुरूष (औसत उम्र 32) होता है जो ग्रामीण सड़क पर बाइक चलाता है और उसके सीधे सिर में चोट लगती है क्योंकि वह हेलमेट भी नहीं पहना होता है। कहने का मतलब यह है कि कुल मिलाकर, पूरे चांद की 494 रातों में 4,494 घातक दुर्घटनाएं हुई। कहने का आशय है है कि प्रत्येक रात लगभग नौ सड़क हादसे हुए। वहीं सामान्य 988 रातों में 8,535 हादसे हुए जिसका औसत प्रत्येक रात 8.64 हादसे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close