Main Slide

लड़कियां इन मामलों में होती हैं लड़कों से ज्यादा होशियार

नई दिल्ली। लड़कियां हर मामलों में लड़कों से ज्यादा स्मार्ट होती हैं। इसमें कोई शक नहीं चाहे घर हो, आॅफिस हो अन्य जगहों पर। उन्हें रिश्तों की समझ ज्यादा होती है। उन्हें लड़कों को देखते ही समझ जाती हैं कि लड़का कैसा होगा। वे समझ जाती हैं कि इससे कितने दिन तक हमारा रिश्ता चलेगा। लड़के इस बात से अनजान रहते हैं। वो इतनी बारीकी से नहीं समझ पाते, इसलिए लड़कों का ब्रेकअप ज्यादा होता है। लड़कियां अपना हर काम करने के पहले एक बार नहीं कई बार सोचती हैं।

जब लड़कियां कॉलेज में पहुंचती हैं उसके बाद कोई सहेली बनाती हैं तो बहुत सोच समझकर। वो किसी भी लकड़ी से यूँ ही बात करने नहीं लग जातीं। वह पहले इस मुद्दे पर गहन अध्ययन करती हैं। उन्हें इस बात का अंदाज़ा होता है कि उन्हें क्या करना है। वो जानती हैं कि उन्हें किस तरह से इस रिश्ते को आगे ले जाना है। लड़कियां जिस लड़की से दोस्ती करती हैं उसका पूरा साथ और विश्वास लेती हैं। वो लकड़ी भी उसकी बेस्ट फ्रेंड होती है।

खासतौर पर लड़कियों के लड़के दोस्त भी होते हैं। वो उन्हीं लड़कों को अपना दोस्त बनाती हैं जो केयरिंग होते हैं। वो ऐसे लड़कों से दोस्ती कभी नहीं करती जिन्हें अपनी ही लाइफ का पता नहीं होता। लड़की चाहे कॉलेज में हो या ऑफिस में वो बिना मतलब के लड़कों से दोस्ती नहीं करती। वो कभी भी ऐसे लड़कों से दोस्ती नहीं करती जो उसके काम नहीं आएं। ऐसे लड़कों को वो अपने पास भी फटकने नहीं देतीं।

अधिकतर लोग कहते हैं की लड़कियां ज्यादा बात करती हैं। किसी से भी जल्दी घुलमिल जाती हैं और किसी को भी अपने दिल का हाल बता देती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। लड़कियां उन्हीं लोगों से नजदीकियां बढ़ाती हैं जिसे वो समझ लेती हैं। आपको देखने में ज़रूर लगता है की लड़की हर किसी से बात कर रही है लेकिन ये सच नहीं होता। वो उसे अपना हमदर्द नहीं बनती। आपने अपने घरों की लड़कियों को भी देखा होगा वो ऐसे कई रिश्ते बना लेती हैं जिनसे आपके घर का रिश्ता नहीं होता, लेकिन लड़कियां इन रिश्तों को कायम रखती हैं।

लड़कियां लड़कों से कई गुना आगे होती हैं। बहुत कम लड़कियां ऐसी होती हैं जो बिना सोचे समझे किसी भी लड़के से दोस्ती कर लें और उसे अपना दिल दे बैठे। लड़कियां उसी लड़के को चुनती हैं, जिसे वो कई साल से जानती हैं। लड़की उसी लड़के के साथ बाहर जाना पसंद करती है जिस पर उसका भरोसा होता है। वो उसी को अपना सबकुछ सौंपती है जिसे वो जानती हैं कि उसका पूरा ध्यान रखेगा और उसका ख्याल रखेगा। पर शहरों में अकेले रहने पर भी लड़कियां कई रिश्ते बना लेती हैं और उन्हें कैरी भी करती हैं। इसका कारण ये है की वो सोच समझकर ऐसा करती हैं, जिससे उनके रिश्ते ज्यादा दिन तक चलते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close