Main Slideमनोरंजन

इस फिरंगी परी ने विराट कोहली को शादी का दिया था प्रपोज, अब दे रहीं शुभकामनाएं

 

विराट कोहली के अनुष्‍का शर्मा से शादी रचाते ही कई लड़कियों के‍ दिल टूट गए। कुछ मन मसोस कर रहे गए तो कुछ ने विराट को जिंदगी की नई इनिंग की ढेर सारी शुभकामनाएं दे डालीं।

दुनिया में ऐसी लड़कियों की कमी नहीं थीं जो विराट को दिलो जान से पसंद करती थीं। कई लड़कियों का सपना था कि विराट उन्‍हें अपना लाइफ पार्टनर बनाएं। कईयों ने तो विराट कोहली को “मैरी मी” तक के ऑफर दिए थे। इसी कड़ी में एक महिला क्रिकेटर विराट कोहली की दीवानी थीं और उनसे शादी करने की चाहत रखती थी। ये थीं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनियल वेट।

डैनियल वेट ने 3 साल पहले ही विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन तब विराट के मन में शादी के बारे में दूर–दूर तक कोई ख्‍यालात नहीं थे। शादी का मौका आया तब विराट कोहली ने किसी फिरंगी की बजाय देशी ब्यूटी को चुनने में भलाई समझी।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार (11 दिसंबर) को इटली के मिलान शहर में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह रचा लिया। विराट और अनुष्का ने परिवारीजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की।

फिरंगी परी, विराट कोहली, प्रपोज, शादी

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनियल वेट विराट कोहली के साथ 

कोहली ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।”  कोहली ने आगे लिखा, “हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिवारीजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया है। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।”

डैनियल वेट ने 4 अप्रैल 2014 को ट्वीट कर लिखा था, ‘कोहली मैरी मी।’ तब इस ट्वीट ने अच्छी खासी सुर्खियां बटोर ली थीं। अब जब विराट और अनुष्का ने शादी रचाई ली तो डैनियल वैट ने इन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

डैनियल वेट ने ट्वीट कर लिखा, ‘बधाई हो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।’ डैनियल वेट ने अपने ट्वीट में स्माइलिंग इमोजी और वेडिंग रिंग भी लगाई है।

बता दें कि इंग्लैंड की ये महिला आलराउंडर विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। विराट कोहली ने इन्हें एक बैट भी गिफ्ट किया था। डैनियल वेट ने साल 2010 में मुंबई में इंडिया के खिलाफ अपने खेल करियर की शुरुआत की थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close