राष्ट्रीय

मशकूर अहमद एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष बने

अलीगढ़, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| बिहार के मशकूर अहमद उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दरभंगा के रहने वाले उस्मानी को 9,071 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 6,719 वोटों से हराया। अबु बकर 2,192 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

परिणाम आधी रात के बाद घोषित हुए।

सज्जाद राठार ने उपाध्यक्ष और मोहम्मद फहाद ने सचिव पद हासिल किया है। करीब 18,200 छात्रों ने सोमवार को छात्र संघ के नए नेताओं को चुनने के लिए मतदान किया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close