Main Slideउत्तर प्रदेश

पत्‍नी को तलाक दे साली संग भागा पति

 

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में बीवी की छोटी बहन पर पति का दिल आ गया। नतीजतन पति ने तीन साल पहले ब्‍याहकर लार्इ पत्‍नी को तलाक दे दिया और साली के साथ भाग निकला।

मामला फतवों के शहर देवबंद का है। यहां रहने वाली एक महिला रोती बिलखती कोतवाली देवबंद जा पहुंची और पुलिस को पूरी कहानी सुना डाली। महिला की व्यथा सुनने के बाद एक बार तो देवबंद कोतवाली प्रभारी का दिल भी पिघल गया। महिला ने बताया कि वह देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब तीन साल पूर्व उसका विवाह देवबंद निवासी एक युवक से हुआ था।

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति मारपीट करता था। इतना ही नहीं एक बार उसे जान से मारने की भी कोशिश की गई। इसके बाद वह अपने पिता के घर आ गई थी। आरोप है कि अब उसका पति उसे तलाक देते हुए उसकी छोटी बहन को साथ लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि एक बार उसकी छोटी बहन उसकी ससुराल आ गई थी। उसके पति की निगाह उसकी छोटी बहन पर खराब हो गई। न जाने कब दोनों की आंखें चार हो गई।

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close