Main Slideखेल

विराट की शादी में सचिन और युवी ही होंगे शामिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी तैयारियां अब अंतिम रूप में है। दोनों का परिवार इटली के मिलान शहर में पहुंच चुका है। विराट कोहली के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी यही पर 12 अथवा 18 दिसम्बर को होगी।

इसके बाद मुम्बई में एक ग्रांड रिसेप्शन देने की तैयारी है। इस ग्रांड रिसेप्शन देश और विदेश के कई नामीगिरामी शख्स शामिल होंगे। उधर उनकी शादी को लेकर तैयारियां जोरों शोर से चल रही है। इस शादी पर पूरे भारत की नजरे है। हर कोई उनकी शादी को लेकर चर्चा कर रहा है। इस शादी में कौन-कौन लोग शामिल होंगे अभी भले इसका खुलासा नहीं हो पा रहा हो लेकिन शादी में विराट और अनुष्का के बेहद करीबी लोग इस शादी में शिरकत करेंगे।

मेहमानों की सूची को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। अनुष्का ने बॉलीवुड से जिन गिने-चुने लोगों को न्यौता भेजा है उनमें उनकी पहली फिल्म के को-स्टार, पीके के को-स्टार, बैंड बाजा बारात के डायरेक्टर शामिल हैं।

अनुष्का की तरफ से शाहरुख खान, आमिर खान, वाईआरएफ, आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा को इस शादी में बतौर मेहमान के रूप में शामिल हो रहे हैं जबकि विराट की तरफ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के आलावा उनके कोच उनके कोच राजकुमार शर्मा के शामिल होने की सूचना मिल रही है।

विराट और अनुष्का का ग्रांड रिसेप्शन मुंबई में 21-22 दिसंबर को रखा जा सकता है। हालांकि एक अखबार के अनुसार विराट कोहली ने मुंबई में 26 दिसंबर को एक ग्रांड रिसेप्शन का आयोजन किया है। कुल मिलाकर विराट और अनुष्का शर्मा के प्रेम सम्बंध को अब नया नाम मिलने जा रहा है। दोनों काफी लम्बे समय से उनकी शादी की अटकले लगाई जा रही थी लेकिन अब यह तय हो गया कि दोनों बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close