Main Slide

20 साल की लड़की इंटरनेट पर शर्त लगा फंसी,अब 6 महीने तक रोज करेंगी गलती का अहसास

 

नई दिल्ली। हम अक्सर उत्साह में ऐसी कई शर्तें लगा लेते हैं जिन्‍हें लेकर बाद में हमें सिर्फ पछताना ही पड़ता है। बिना सोचे विचारे ऐसी ही एक शर्त एक लड़की ने भी लगा ली। उसे क्या मालूम था कि वो ये शर्त हार बैठेगी और अगले 6 माह के लिए उसे ऐसा काम रोज करना होगा।

20 साल की केल्सी हॉल क्रिसमस की तैयारियों को लेकर कुछ ज्यादा ही खुश है। इंटरनेट पर क्रिसमस ट्री जैसी ड्रेस पहनकर उसने ट्विटर पर एक शर्त लगा डाली।

केल्सी हॉल ने एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि अगर इसे 1,000 रिट्वीट मिल गए तो वो ये कपड़े अगले सेमेस्टर तक जरूर पहनेंगी। वैसे देखा जाए तो शर्त में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उनके कपड़ों में जरूर है।

केल्सी ने क्रिसमस ट्री की कॉस्ट्यूम में तस्वीर खिंचवाकर शेयर की थी। उनके इस चैलेंज को ट्विटर यूजर भला कैसे बेकार जाने देते। यूजर ने इस ट्वीट को इतना रिट्वीट किया कि जल्द ही इसने 1,000 का आंकड़ा पार कर लिया। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 33,337 बार रिट्वीट और 54,488 बार लाइक किया जा चुका है।

अब केल्सी को अपने इस ट्वीट पर काफी अफसोस हो रहा है। उन्होंने साफ लिखा कि वो ऐसा नहीं करना चाहतीं लेकिन अब पछताए होत क्या! ट्विटर पर लोग उन्हें याद दिला रहे हैं कि ये शर्त उन्होंने खुद लगाई है।

केल्सी अब रोजाना इसी ड्रेस को पहन कर कॉलेज जा रही हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बारिश होने वाली है और ये कपड़े बेकार हो रहे हैं।’ उन्हें इस ड्रेस को पहन कर बर्फ पर भी चलना पड़ा। कॉलेज में वो आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। हर कोई अब उन्‍हें ही देखता है।

कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने को मचला करते हैं और कई ने तो वीडियो भी बना लिया है। केल्सी को वाकई में इसका अफसोस जिंदगी भर रहेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close