Main Slide

सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही लड़कियों की ऐसी पोज

नई दिल्ली। आज कल इस आधुनिक युग में लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। जब से सोशल मीडिया का यह कीड़ा इस समाज में आया है तब से लड़कियां और भी फ्री हो गई हैं। वो अपने बारे में खुलकर बात करती हैं और कुछ भी फोटो डालती हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए लड़कियां लोगों को ये जाताना नहीं भूलती कि वो किसी से कम नहीं हैं। चाहे कपड़ों की बता हो या फिर स्टाइल की लड़कियां हर तरह से अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

बता दें कि कुछ दिनों से लड़कियों की कुछ पोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि खासतौर पर आम लड़कियों को घरों में बहुत तरह की बंदिश होती हैं। बचपन से ही उन्हें लड़कों से अलग पाला जाता है और कई तरह की बातें सिखाई जाती हैं।

लड़कियों की माँ उन्हें सोफे पर दोनों पैर नीचे करके बैठने से लेकर किसी मेहमान के आ जाने पर कम बोलने, खेलने कूदने नाचने और तो और किसी लड़के के घर पर आ जाने से उन्हें कमरे से बाहर निकालने के लिए मना करती हैं। हर मां अपनी बेटी को समझाती है की जब भी कोई गैर मर्द उनके घर आए या पापा और दादा जी अगर घर में हों तो लकड़ियाँ स्कर्ट पहनने से बचें और अगर पहनी भी हैं तो नीचे स्लैक्स पहनें और पैरों को फैलाएं नहीं। इससे उनकी इज्ज़त पर असर पड़ता है। माँ कहती है कि लड़कियों को लज्जा में रहना चाहिए। इसी में उनकी भलाई है। कल को उन्हें दूसरे के घर जाना है।

बता दें कि इधर कुछ दिनों से #Womanspreading के नाम से एक कैंपेन सोशल साइट पर खूब सक्रिय है। इसमें लड़कियां पैर फैलाकर पोज़ कर रही हैं। इस तरह की तस्वीरों को काफी अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। #MeToo के बाद एक बार फिर से अलग अंदाज़ में सोशल मीडिया पर बराबरी के लिए आवाज़ उठा रही है।

बता दें कि ये पोज़ लड़कियां इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्हें बचपन से पैर को समेटकर बैठने उठने और लड़कों को किसी भी तरह से बैठने उठाने की आज़ादी होती है। अब लड़कियां इस ज़ंजीर को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। कॉलेज गोइंग से लेकर नौकरी पेशा वाली लड़कियां इस तरह के पोज़ से ये जताने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर क्यों उन्हें ही इस समाज की सारी बेड़ियां पहनाई जाती हैं। लड़के किसी भी तरह से हंस बोल सकते हैं लेकिन लड़कियां नहीं।

लड़कियों के इस पोज़ को एक क्रांति की तरह लिया जा रहा है। लड़के भी इसका सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन कुछ मर्द इसके खिलाफ हैं। अब कोई नाराज़ हो या खुश लेकिन लड़कियों ने ये पोज़ देकर अपनी मंशा तो जाहिर कर ही दी है कि वह भी अब लड़कों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close