राष्ट्रीय

बिहार में हवाओं ने बढ़ाई ठंड

पटना, 6 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस बीच चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है।

बिहार के गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, पटना का 10.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान रात में ठंडी हवा चलने तथा ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close