Main Slideमनोरंजन

दीपिका ने दोस्त की शादी में पहनी ऐसी साड़ी, नजरे गड़ाए देखते रहे लोग

मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती विवादों में चल रही है तो वहीं देखा जाए तो दीपिका इन सभी बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त की शादी में पहुंची थीं। जहां उन्होंने एक लाल रंग की साड़ी पहन रखी थीं। तो क्या आपको पता है कि दीपिका को ये साड़ी बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने गिफ्ट किया था।

दीपिका ने अपने बचपन के दोस्त आदित्य नारायण की शादी में रेड साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन नेकलेस टीमअप किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। जानकारों के अनुसार इस साड़ी को उन्हें वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने गिफ्ट किया था। शादी में हर किसी की नजर दीपिका के साड़ी पर थी। जब सबने उनसे साड़ी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि इस साड़ी को रेखाजी ने उन्हें गिफ्ट किया है।

बता दें कि रेखा अपनी खूबसूरत कांजीवरम साड़ियों के लिए फेमस हैं। वह साड़ी में काफी खूबसूरत लगती हैं। कुछ दिनों पहले ही रेखा ने अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका को एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। इस दौरान इन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका के काम की जमकर तारीफ भी की थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close