अन्तर्राष्ट्रीय

क्यूबा के राष्ट्रपति ने फिदेल कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी

हवाना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)| क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने सोमवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति और अपने भाई फिदेल कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी। इसी दिन एक साल पहले फिदेल की अस्थियों को सैंटियागो डी क्यूबा के सांटा इफिगेनिया कब्रिस्तान में रखा गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रद्धांजलि देने का यह सिलसिला स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ। कब्रिस्तान में जिस स्थान पर फिदेल कास्त्रो की अस्थियां रखी गई हैं, उस स्लेटी रंग की चट्टान पर राउल कास्त्रो ने सफेद रंग का गुलाब रखा।

देश की जनता की ओर से फिदेल के सम्मान में उनकी कब्र पर फूलों की माला भी चढ़ाई गई।

राउल कास्त्रो ने राष्ट्रनायक जोस मार्टी को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी कब्र फिदेल कास्त्रो की कब्र के बगल में है।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों कार्लोस मैन्युएल डी केस्पेड्स और मैरियाना ग्राजेल्स को भी श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने फिदेल कास्त्रो के सम्मान में सैंटियागो के सिटी सेंटर में एंटोनियो मैकेओ रिवोल्यूशन स्क्वेयर से सांटा इफिगेनिया कब्रिस्तान तक की यात्रा की।

फिदेल कास्त्रो का 25 नवंबर, 2016 को हवाना में निधन हो गया था।

रविवार रात को हजारों की संख्या में लोग सैंटियागो के हेरेडिया थिएटर में जुटे, जहां फिदेल की याद में राजनीतिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close