उत्तर प्रदेश

सपा सुप्रीमो भी जाएंगे गुजरात, चार दिन में करेंगे कई चुनावी जनसभा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए अंतिम चरण की वोटिंग समाप्‍त होते ही राजनीतिक दलों की निगाहें गुजरात विधानसभा चुनाव पर गड़ गई हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शीघ्र ही पार्टी प्रत्‍याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गुजरात जाने वाले हैं। ये जानकारी सपा प्रवक्‍ता राजेन्‍द्र चौधरी ने दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का शोर थम चुका है। प्रदेश में लगातार कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ गुजरात में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं वहीं अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी गुजरात का रुख करने वाले हैं। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि अखिलेश यादव गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनावों में सपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चार दिन चुनावी सभाएं करेंगे।

उन्‍होंने बताया कि अखिलेश यादव चार से सात दिसम्बर तक गुजरात प्रवास पर रहेंगे। गुजरात में पांच विधानसभा क्षेत्रों में सपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पहली चुनावी सभा चार दिसम्बर को जामनगर में होगी।अखिलेश यादव ने कहा है कि वे भाजपा की सांप्रदायिक और विघटनकारी राजनीति के विरूद्ध धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को बल देने के लिए गुजरात की जनता का आह्वान करेंगे।

बता दे कि राजेन्‍द्र चौधरी, अखिलेश यादव जनता से संवाद में भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे और बताएंगे कि भाजपा किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और विकास विरोधी है। उन्‍होंने बताया कि भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गुजरात में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। योगी जी उत्तर प्रदेश का काम-काज छोड़कर जनता को गुमराह करने गुजरात पहुंच गए है। अखिलेश यादव गुजरात की जनता को बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जनता से किए गए चुनावी वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

राजेन्‍द्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी सपा सरकार की योजनाओं को ही अपनी बता रही है लेकिन जनता सब जानती है। भाजपा नेताओं की लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा के वादों और नारों से वह भ्रमित होने वाली नहीं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close