Main Slide

महिला जज के अपहरण की कोशिश कर रहा कैब ड्राइवर गिरफ्तार

 

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम जनता तो छोड़िये अब तो वहां जज तक सुरक्षित नहीं हैं।

दिल्ली में एक कैब ड्राइवर को महिला जज के अपहरण की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।महिला जज के मुताबिक, सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए उन्होंने सेंट्रल दिल्ली से कैब ली।

महिला जज का आरोप है कि कैब ड्राइवर ने रूट बदल लिया और कैब दूसरे रास्ते की ओर मोड़ दी। जब उन्होंने कैब ड्राइवर से से कार रोकने को कहा तो उसने उनकी बात को अनसुना कर दिया। महिला जज ने तुरंत पुलिस को फोन कर मदद मांगी।

पुलिस ने कैब को गाजीपुर इलाके में रोका। आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैब ड्राइवर राजीव शाहदरा का रहने वाला है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपनी शिकायत में महिला जज ने बताया कि वह अपने घर से कैब में बैठी थीं। कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए कैब को यमुना बैंक से मयूर विहार की ओर टर्न लेना था लेकिन, ड्राइवर ने कैब हापुड़ की तरफ मोड़ दी। महिला के मना करने पर भी आरोपी कैब ड्राइवर ने कार नहीं रोकी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close