Main Slideराजनीति

कांग्रेस ने त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- कानून का राज खत्म होता दिख रहा है

देहरादून। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र्र सिंह रावत सरकार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। रुड़की में कोर्ट परिसर में गैंगवार की घटना को लेकर कांग्रेस ने सूबे की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने त्रिवेंद्र्र सिंह रावत पर हमला बोलते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार में कानून का राज खत्म होता दिख रहा है।

इतना ही नहीं आपराधिक मामलों में मंत्रियों की संलिप्तता ने कई सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि रुड़की में कोर्ट परिसर में पुलिस संरक्षण में आरोपी की हत्या ने कानून व्यवस्था को लेकर सूबे की सरकार पर सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या, बलात्कार और डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। सूबे की सरकार कानून का राज कायम करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों को वह जनता के बीच लेकर जायेगे।

दूसरी ओर भाजपा भी कांग्रेस के वार से थोड़ी डर गई है। वहीं सरकार भी मौजूदा चुनौती का सामना करने के लिए माथा पच्ची कर रही है। कुल मिलाकर हाल के दिनों में सूबे की त्रिवेंद्र्र सिंह रावत सरकार को लेकर कड़ी आलोचना देखने को मिल रही है। कानून को ताक पर रखकर अपराधी लगातार वरदात को अंजाम दे रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close