राष्ट्रीय

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा

श्रीनगर, 19 नवंबर (आईएएनएस)| लद्दाख में रात का तापमान शून्य से 7.9 डिग्री नीचे चला गया, जबकि कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मंौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, कारगिल में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 कम, श्रीनगर में शून्य से 2.9 कम और पहलगाम में शून्य से 2.9 कम सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में 9.5 डिग्री, कटरा में 10.8 डिग्री, बटोटे में 4.3 डिग्री, बनिहाल में 4.0 डिग्री और भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में हुई ताजा बर्फबारी से मुगल रोड को बंद कर दिया है, जो कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच एक वैकल्पिक मार्ग है।

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात बाधित नहीं है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close