Main Slide

हर रात भाभी संग हमबिस्‍तर होता था पति, मना करने पर पत्‍नी को बांझ बोलकर पीटता था

पटना। बिहार में अवैध संबंध और प्रताड़ना का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक शख्‍स पत्‍नी के सामने ही भाभी से सेक्‍स करता था। पत्‍नी जब इसका विरोध करती तो उसे बांझ बताकर वह उसकी जमकर पिटाई करता था। इस दरिंदगी में आरोपित के मां-बाप भी उसका पूरा साथ देते थे।

हद तो उस वक्‍त हो गई जब एक दिन आरोपित ने पत्‍नी से 50 हजार रुपए की मांग की और जब उसने देने से मना कर दिया तो उसे बेरहमी से  पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

यह भी पढ़ें : इस मॉडल ने शादी के 12 साल बाद पति पर लगाया धर्मांतरण का आरोप, केस दर्ज

महिला ने पति सहित 7 लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीडि़ता का नाम संगीता देवी है। मामला बिहारशरीफ जिले का है। संगीता ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी सिकंदर पासवान से हुई थी। संगीता ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले से ही सिकंदर का उसके भाभी से अवैध संबंध थे।

उसके बावजूद भी उसने उससे शादी कर ली। संगीता ने बताया कि शादी के बाद पहली ही रात को सिकंदर भाभी के कमरे में चला गया। उसने बताया कि ऐसा रोज होता था। संगीता ने बताया कि उसने कई बार दोनों को बिस्‍तर पर आपत्तिजनक अवस्‍था में रंगे हाथों पकड़ लिया था।

संगीता ने बताया कि कई बार पकड़े जाने के बाद सिकंदर अब उसके सामने ही भाभी से रिश्‍ता बनाने लगा और विरोध करने पर बांझ बताकर उसे प्रताडित करता। प्रताड़ना में ससुरालवाले भी उसका साथ देते थे। इस बीच महिला को ससुराल से 50 हजार रुपये लाने के बाद घर में रहने देने की बात कहने लगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close