राष्ट्रीय

मुंबई में ट्रेन दुर्घटना में 3 महिलाओं की मौत

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)| मुंबई में रेल पटरी पार करते वक्त वहां से गुजर रही लंबे-मार्ग की ट्रेन ने तीन महिला श्रमिकों को रौंद दिया।

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) ए. पी. कराड के मुताबिक, दुर्घटना दोपहर लगभग 12.30 बजे हुई जब ये महिला श्रमिक अपना काम पूरा कर गोरेगांव स्टेशन से उत्तर-पश्चिम मुंबई के मलाड की ओर जा रहीं थी।

महिलाएं जब पटरी को पार कर रहीं थीं तो उन्हें कुछ भ्रम हो गया और वह दूसरी पटरियों पर चली गईं तभी अचानक ब्रांदा टर्मिनस से इंदौर जाने वाली विशेष ट्रेन तीन महिलाओं को रौंदते हुए गुजर गई।

तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक चौथी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मौत की शिकार तीनों महिलाएं रेलवे की रखरखाव टीम में काम करती थीं। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close