Main Slideउत्तर प्रदेश

अयोध्या को आस्था का प्रतीक बता योगी ने सपा–बसपा पर साधा निशाना

 

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने तूफानी दौरे पर अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा सम्बोधित करते हुए सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने अयोध्या आता हूं तो सपा,बसपा को बुरा लगता है। अयोध्या के नाम से बहुत लोगों को चिढ़ होती है लेकिन अयोध्या हमारे लिए आस्था का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : सरकार के एक फैसले से राशनकार्ड धारक मुश्किल में,पढ़ें काम की खबर..

यह भी पढ़ें : महिला होमगार्ड से मालिश करवाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद ASI सस्पेंड

उन्होंने लोगों से अपील की कि अयोध्या की पहचान के साथ भेदभाव करने वालों को माफ न करें। अयोध्या को इसका गौरव मिलना ही चाहिए। अयोध्या का विकास अयोध्या के अनुरूप हो। अयोध्या ने देश को दीपावली दी।

उन्होंने कहा कि हर नगर निगम में एक गौशाला खोलेंगे। सड़कों पर टहलने वाले गोवंशों का संरक्षण करेंगे। सड़कों पर गोवंशों को छोड़ेंगे नही। उन्होंने कहा कि योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने को एक माध्यम चाहिए। उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर मतदान करने की अपील की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close