Main Slide

जेकेपी ने बरसाना में 2000 हजार लोगों को कराया भोजन

 

बरसाना (मथुरा)। जगदगुरु कृपालु परिषत् (जेकेपी) जहाँ एक ओर आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रयत्नशील है, वहीं दूसरी ओर परिषत् द्वारा किये जा रहे जन-कल्याण के कार्यों से निर्धन और अभावग्रस्त जनता लाभान्वित हो रही है।

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा स्थापित जगद्गुरु कृपालु परिषत् का संचालन उनकी तीनों सुपुत्रियां डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी और डॉ. कृष्णा त्रिपाठी कर रही हैं, जो परिषत् की अध्यक्षायें हैं।

उन्हीं के निर्देशन में समय-समय पर जन-कल्याण के कार्य होते ही रहते हैं। इसी क्रम में रविवार यानी 12 नवम्बर को जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं के कुशल नेतृत्व में बरसाना स्थित रंगीली महल प्रांगण में ब्रजवासियों की सेवा में विशाल भोज का आयोजन हुआ।

जेकेपी, जगद्गुरु कृपालु परिषत्, आध्यात्मिकता, बरसाना, रंगीली महल

विशाल भोज में लगभग 2000 ब्रजवासियों को निमन्त्रित किया गया था। भोज में पधारे अतिथियों को द्वार से रंगीली महल प्रांगण ले जाया गया। निर्मल और सुगंधित जल से उनके पैर धुलवाए गए।

तत्‍पश्‍चात उन्हें विशाल मण्डप में आयोजित भोज के लिये ससम्मान ले जाया गया। जो चलने में असमर्थ थे, उन्हें व्हील चेयर पर बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। अतिथियों को सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया और दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुयें दान-स्वरूप दी गईं। इनका विवरण निम्न प्रकार है-

1.कम्बल 2. ओढने व बिछाने की चादर 3. पीली शॉल 4. पीली जैकेट 5. पहनने के वस्त्र-लुंगी व कुर्ता 6. तौलिया 7. राधे नाम लिखित गमछा 8. नहाने और कपड़े धोने का साबुन 9. भोजन रखने का डिब्बा 10. डोलू 11. दैनिक उपयोगी वस्तुओं का किट बैग एवं 1 बड़ा बैग इत्यादि।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close