Main Slide

लिव–इन में रह महिला के लाखों रुपयों से की मौजमस्‍ती,अब रेप के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र के ठाणे में 52 साल के ब्रिटिश नागारिक को 42 साल की महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में शिकायत के बाद पुलिस को मामले में जांच के आदेश दिए गए थे।

अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपित ब्रिटिश नागारिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल रिपोर्ट के लिए भेजा है। मामला बड़ा इसलिए भी है क्‍योंकि आरोपित और पीड़ि‍ता लिव इन रिलेशन में रहते थे।

बता दें कि अदालत की ओर से लिव इन रिलेशन के दौरान शारीरिक संबंधों को रेप से जोड़ने के कानून में बदलाव किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता और ब्रिटिश नागारिक की साल 2015 में नासिक स्थित आध्‍यात्‍मिक केंद्र में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्‍ती हुई और कुछ समय बाद दोनों को प्‍यार हो भी गया। दोनों ने लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला किया और 2015 के अंत से वो लिव इन में थे।

पुलिस ने बताया कि महिला की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है- आरोपित ने उससे शादी का वादा कर उससे जिस्‍मानी रिश्‍ते बनाए और फिर बाद में शादी से साफ मुकर गया।


पुलिस के मुताबिक महिला ने ब्रिटिश नागरिक को नेपाल घूमने के लिए 2 लाख रुपए दिए थे। महिला ने कोर्ट के सामने बैंक स्‍टेटमेंट भी दिखाया था। इसमें 2 लाख रुपए ब्रिटिश नागारिक के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके डेबिट कार्ड से एक लाख रुपए तक की खरीदारी भी की है।

महिला ने बताया कि आरोपित उससे शादी का वादा कर उसे इंग्‍लैंड ले गया। वहां जाने के कुछ दिन बाद उसने बहाने से पीडिता को भारत वापस भेज दिया। महिला ने बताया कि भारत आने के बाद जब उसने संपर्क करने की कोशिश की तो उसने किसी से भी बात करने से मना कर दिया।

उसके बाद पीडि़ता पुलिस के पास पहुंची जहां केस दर्ज करने से मना कर दिया गया। वहीं, बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close