Main Slideखेल

विराट कोहली इंस्‍टाग्राम के भी हैं बेताज बादशाह, एक पोस्‍ट से कमा रहे 3 करोड़ 20 लाख

 

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली का डंका बज रहा है। क्रिकेट के मैदान पर विराट के बल्ले की हनक देखी जा सकती है। उनके जानदार खेल की बदौलत पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्रिकेट की पिच पर अव्‍व्‍ल बन चुके विराट अब सोशल मीडिया में भी जलवा दिखा रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाडिय़ों में सबसे ज्यादा उन्‍हें फॉलो किया जाता हैं। यह भी रोचक है कि अपने पोस्ट के जरिए स्टार खिलाड़ी बड़ी कमाई भी कर लेते हैं।

इस कड़ी में क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाडिय़ों में शुमार विराट कोहली फिर सोशल मीडिया पर छा गए है। 29 साल के विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के एवज में बड़ी राशि मिलती है।

विराट कोहली, इंस्‍टाग्राम, बेताज बादशाह, सोशल मीडिया

फोर्ब्‍स की हालिया सूची के अनुसार भारतीय कप्तान विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के 3.2 करोड़ ($ 500,000) रुपये मिलते हैं। फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोहली के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

कॉमेडियन केविन हार्ट 6.4 करोड़ रुपये (1 मिलियन डॉलर) के साथ इस लिस्ट में नम्बर वन बने हुए हैं। विराट कोहली विश्व क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेलों की तुलना में भी सबसे बड़ा नाम माना जाता है।

इंस्टाग्राम की बात करें, तो उनके 16 मिलियन (16757472) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, दूसरी तरफ ट्विटर पर पर उन्हें 20 मिलियन (20023157) से ज्यादा लोग फॉलो
करते हैं।

   फेसबुक पर उनके 36 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली ब्रैंड एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए 141.3 करोड़ रुपये (22 मिलियन डॉलर) कमाते हैं, जिनमें से 122 करोड़ रुपए 2017 में अकेले विज्ञापन के माध्यम से आए थे।

हाल के दिनों में विराट कोहली लगातार अपने बल्ले से रन बना रहे हैं। उनका रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि आने वाले दिनों में शायद ही कोई रिकॉड बचेगा जो विराट की पकड़ नहीं होगा। जानकारों की मानें तो क्रिकेट के रिकॉर्ड पुरुष सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड वह तोड़ सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close