Main Slide

‘जींस पहनने वाली लड़कियों से छेड़खानी करना देशभक्ति,रेप करना राष्ट्रीय कर्तव्‍य’

मिस्र के प्रमुख दक्षिणपंथी नेता और वकील नबीह अल-वाहश के बयान पर सोशल मीडिया पर तूफान मच गया है। एक टीवी शो के दौरान नबीह ने कह दिया कि जींस पहनने वाली लड़कियों का रेप करना पुरुषों का राष्ट्रीय कर्तव्य है।

नबीह ने टीवी शो में कहा कि जो लड़कियां अपने शरीर का कोई भी हिस्सा दिखाती हैं तो वो मर्दों को अपना शोषण करने का “निमंत्रण” देती हैं।

नबीह ने ये आपत्तिजनक बातें अल-असीमा चैनल के इनफ्राद टीवी शो में कहीं। इस कार्यक्रम में देह व्यापार और यौन दुराचार को बढ़ावा देने के खिलाफ बनाए जाने वाले कानूनी मसौदे पर गर्मागर्म बहस हो रही थी।

 

दक्षिणपंथी नेता, सोशल मीडिया, लड़कियां, रेप

कार्यक्रम के दौरान नबीह ने कहा, “जब आप सड़क पर किसी लड़की को पीछे का आधा हिस्सा दिखाते हुए चलते हुए देखते हैं तो आपको खुशी मिलती है?”

नबीह ने आगे बहुत ही विवादित बात कह दी, बोले–“मैं कहता हूं कि जब एक लड़की ऐसी हालत में घूमे तो उसका यौन शोषण करना देशभक्ति है और उसका रेप करना राष्ट्रीय कर्तव्य है।”

नबीह के बयान पर सोशल मीडिया पर काफी तीखी आलोचना हुई है। मिस्र के राष्ट्रीय महिला आयोग ने नबीह और टीवी चैनल के खिलाफ देश के अटार्नी जनरल से शिकायत करने की घोषणा की है।

मिस्र के महिला आयोग ने कहा कि वो देश की सर्वोच्च अदालत में टीवी चैनलों पर ऐसे विवादित व्यक्तियों को बुलाने पर रोक लगाने की मांग करेगा।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार विवाद के बाद नबीह ने अपनी सफाई भी दे डाली। उन्‍होंने बताया कि वो महिलाओं के ऐसे कपड़े पहनने के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग करते हैं।

नबीह ने कहा, “महिलाओं को खुद अपना सम्मान करना चाहिए। तभी दूसरे उनका सम्मान करेंगे। सीमा की रक्षा से ज्यादा जरूरी है नैतिकता की रक्षा करना।”

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close