Main Slideप्रदेशस्वास्थ्य

इंजेक्‍शन लगाने से 50 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, 5 आईसीयू में भर्ती

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमलाराजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार को इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने ठंड लगने और बुखार की शिकायत की। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बताया है कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे उन्हें एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ देर बाद महिलाओं ने ठंड लगने की शिकायत की और उन्हें बुखार हो गया। चिकित्सकों को इसके बारे में बताया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया।

यह भी पढ़े: तालाब में सिंघाड़े निकाल रहा था युवक, तभी पीछे से आया विशालकाय मगरमच्छ और फिर…

महिलाओं की हालत बिगड़ती देख परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात और बिगड़ने पर चिकित्सक हरकत में आए। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय चंदेल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि महिलाओं को एम्पीसिलीन इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते महिलाओं की तबियत बिगड़ी। मामले की जांच की जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close