Main Slide

इंसानी शक्‍ल की बिल्‍ली कभी देखी आपने, ये रही

 

कुदरत लगातार ऐसे करिश्मे दिखाती हैं जिनके बारे में पता चलने पर हम उस पर सिर्फ हैरत ही कर सकते हैं।

ऐसे में ये कहा जाए कि एक बिल्ली का बच्चा इंसान की तरह दिखता है तो आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ये सच है। आइए जानते है, इस हैरान कर देने वाली बात के बारे में। पता करते है कि इसमें कितनी सच्चाई है…

आपको बता दें कि एक बिल्ली ने बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि ये बिल्ली का बच्चा एकदम इंसान के नवजात बच्चे की तरह दिखाई देता है। लोग इसे देखकर दंग है, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बात की जानकारी अब तक नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें : ‘फुकरे’ ने ‘जुगाड़’ को ऑक्सफोर्ड डिक्‍शनरी में दिलाई जगह!

इंसानी चेहरे वाली इस बिल्ली के बच्चे की पैदा होने की खबर मलेशिया से आ रही है। इस बिल्ली का चेहरा बिल्कुल इंसानों के बच्चों जैसा है। मलेशिया में लोगों ने इस बात की पुष्टि भी की है तो वहीं कई लोग इस बात को मानने से मना कर रहे है।

बता दें कि इस बिल्ली को मलेशिया की किसी लैब में रखा गया है क्योंकि पैदा होने के बाद से ही इसकी हालत ठीक नहीं है। इस कारण ये दुर्लभ बिल्ली को लैब में रखा
गया है।

आपको बता दें कि इस बारे में पुलिस का तो कुछ और ही मानना है। दरअसल जो बिल्ली मलेशिया में पैदा हुई है इस बारे में जब पुलिस से पूछा गया तो पुलिस ने इस बात को अफवाह बताया है।

अब इसकी हकीकत क्या है इसका पता तो बाद में ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि ये हमाके क्षेत्र का मामला है और ऐसी कोई जानकारी उनको नहीं मिली है। मलेशिया की पुलिस कुछ भी कह रही हो लेकिन इस बिल्ली की फोटो सोशल मीडिया में धमाल मचाए हुए है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close