Main Slideराष्ट्रीय

पेट में हुई परेशानी के कारण सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पेट में परेशानी होने के कारण उन्हें शुक्रवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चेयरमैन (प्रबंधन बोर्ड) डी एस राणा ने बताया कि 70 वर्षीय सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

राणा के मुताबिक, सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पेट में परेशानी थी उनकी देखरेख रखने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। बता दें कि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सोनिया गांधी को शिमला से एक एयर-एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वह छुट्टी मनाने शिमला गई थीं। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में इस समय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ‘सोनिया गांधी के बेटे’ सक्रिय हैं और जल्द ही उन्हें कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी सोनिया बीमार हो गईं थी और उन्हें दिल्ली वापस लाया गया था। सोनिया को शिमला से वापस लाने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों के एक दल को भेजा गया था। वहीं कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close