Main Slideउत्तर प्रदेश

स्विस पर्यटकों पर हमले में 5 गिरफ्तार, इनमें से 4 नाबालिग

आगरा/नई दिल्ली | आगरा में चार दिन पहले दो स्विस नागरिकों पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक शख्स को गुरुवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही इसमें 4 नाबालिग शामिल है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटकों की बेहतर सुरक्षा का वादा किया है। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दो स्विस नागरिकों पर हुए हमले पर योगी से रिपोर्ट तलब की है।

सुषमा ने मैरी ड्रॉज को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद कहा कि उनके पुरुष मित्र क्विंटिन जेरेमी क्लार्क की हालत में सुधार हो रहा है। नई दिल्ली स्थित स्विस मंत्रालय ने 22 अक्टूबर को हुए हमले की पुष्टि कर दी है और उन दोनों को सलाहकार सेवा प्रदान करने की बात कही है।

देश को शर्मसार करने वाली यह घटना उस वक्त की है, जब यह युवा जोड़ा आगरा के पास फतेहपुर सीकरी में रेलवे ट्रैकके किनारे चल रहा था, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए क्लार्क के सिर पर फ्रैक्चर हुआ है, कई जगह चोटें आई हैं।

यह घटना पांच दिन बाद योगी आदित्यनाथ के आगरा में ताजमहल दौरे के दिन सामने आई। सुषमा स्वराज ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस हमले की एक रिपोर्ट मांगी है। वहीं पर्यटन मंत्री के.जी. अल्फोंस ने घटना पर गंभीर चिंता जताई है।

अल्फोंस ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा, “आप इस बात से सहमत होंगे कि ऐसी घटनाओं से हमारी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसी घटनाएं भारत को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों के लिए हानिकारक है।”

यह भी पढ़ें : यहां फिर चोटी काट गई चुड़ैल, घर में सो रही लड़की का दावा

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान के लिए एक तेज और त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए उनके खिलाफ एक तेज कार्रवाई की जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दोषियों को सजा मिलेगी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमारे प्रयासों का अच्छा संदेश जाए।

पुलिस ने कहा कि एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और तीन की तलाश जारी है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) चंद्र प्रकाश ने कहा कि गिरफ्तारी आगरा-राजस्थान सीमा पर की गई है। उन्होंने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close