Main Slideउत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्‍स के हैं फ्रांस में खुदाई के दौरान मिले अवशेष,भारत के प्रतिनिधियों को पहचान के लिए बुलाया

फ्रांस में खुदाई के दौरान मिले दो जवानों के अवशेष भारतीय सैनिकों के बताए जा रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि वे सैनिक भारत के ही हैं। फ्रांस ने भारत सरकार को सैनिकों की पहचान के लिए भी बुलाया है।

जानकारी के मुताबिक, फ्रांस में जो अवशेष मिले हैं वे 39 गढ़वाल राइफल्स के दो सैनिकों के अवशेष हैं।

बता दें कि दोनों अवशेषों के कंधों पर यानी टाइटल शोल्डर पर 39 अंकित हैं। इसी आधार पर फ्रांस सरकार ने भारत सरकार के प्रतिनिधि भेजकर शिनाख्त के लिए बुलावा भेजा है। सूचना मिलते ही लैंसडौन जीआरआरसी से सैन्य अफसरों का एक दल फ्रांस रवाना हो गया है।

गढ़वाल राइफल्स के सूत्रों के अनुसार, फ्रांस में रिंचेबर्ग नामक स्थान पर खुदाई के दौरान कुछ अवशेष मिले हैं। ये अवशेष 4 सैनिकों के हैं।

सांकेतिक तस्वीर

इसमें दो गढ़वाली सैनिक, एक जर्मन और एक ब्रिटिश सैनिक हैं। गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी के नेतृत्व में 4 सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की टीम फ्रांस जाकर इन दोनों भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

फ्रांस सरकार के प्रतिनिधि पॉल बर्ड की ओर से दी गई सूचना में बताया गया है कि दोनों भारतीय जवानों के कंधे पर 39 लिखा है। इससे मालूम होता है कि ये दोनों जवान 39 गढ़वाल राइफल्स से संबंध रखते हैं। ये सभी अवशेष लेवेन्टी सैन्य कब्रिस्तान से 11 किमी दूर उत्तर में पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : मसूरी में कल पीएम मोदी छात्रों के साथ करेंगे योग

मौजूदा अपडेट यह है कि गढ़वाल राइफल्स के समादेशक ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी, केंद्र के सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह और दो सैनिक फ्रांस के लिए रवाना हो चुके हैं।  जो दोनों अवशेषों की शिनाख्त के साथ ही उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों की ओर से जर्मन के खिलाफ युद्ध लड़ने गए 39 गढ़वाल राइफल्स के जवान फ्रांस भेजे गए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close