Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पुलिसवाले ने 8 महिलाओं से सेक्स कर बनाया वीडियो, इसे डिलीट न करने पर हुई 3 साल की जेल

यूं तो पुलिस का काम जनता की रक्षा करना होता है लेकिन इंग्लैंड के लिवरपूल से पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने इंसानियत को शमर्सार कर दिया है।

यहां एक पुलिसवाले को आठ लड़कियों का सेक्स वीडियो बनाने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई गई है। पुलिसवाले का नाम जेसन लोबो एक है। वह एक एथलीट भी रह चुका है।

जेसन लोबो इंटरनेट डेटिंग साइट पर महिलाओं से दोस्ती करता था। फिर उनके साथ संबंध बनाता था। इस बीच वो चुपके से उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। इस दौरान एक महिला ने उसे वीडियो बनाते देख लिया।

महिला ने जेसन से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा लेकिन उसने वीडियो डिलीट नहीं किया, जिसके बाद महिला ने पुलिस में इस बात की शिकायत कर दी।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जेसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे तीन साल के लिए जेल भेज दिया गया।

बता दें कि जेसन ने इन सभी महिलाओं का सेक्स वीडियो बनाने के बाद उन्हें अपने मोबाइल में रखा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने मोबाइल में सीक्रेट फोल्डर बनाकर व्यक्तिगत पोर्नोग्राफी रखता था।

जेसन ने लैंकाशिर फोर्स को पुलिस कॉन्सटेबल के तौर पर ज्वॉइन किया था। कोर्ट ने पाया कि जेसन की कुछ वीडियो में पुलिस की हथकड़ियों का भी इस्तेमाल किया
गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close