अन्तर्राष्ट्रीय

टेक्सास : लापता भारतीय मूल की बच्ची के घर के पास से शव बरामद

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| टेक्सास के अधिकारियों ने लापता भारतीय मूल की तीन साल की बच्ची शेरिन मैथ्यूज के घर के पास से एक शव बरामद किया है। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि यह शव शेरिन का ही है। शेरिन 7 अक्टूबर से गायब थी। ‘द अमेरिकन बाजार’ के अनुसार, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रविवार को रिचर्डसन में स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक सड़क के नीचे मौजूद 75 फुट लंबी संकरी पुल से शव बरामद किया।

खोजी कुत्तों ने सिनी और वेस्ले मैथ्यूज के घर से एक मील दूर मौजूद शव को खोज निकाला। उन्होंने शेरिन को जून 2016 में बिहार के मदर टेरेसा अनंत सेवा संस्थान से गोद लिया था।

पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि यह शव शेरिन मैथ्यूज की है।

रिचर्डसन पुलिस के एसजीटी केविन पेर्लिच ने कहा, संभावनाएं हैं कि यह शेरिन का शव हो सकता है, हालांकि हमारे पास उसकी पहचान के पुख्ता सबूत नहीं हैं। जब तक हम पुख्ता तौर पर उसकी पहचान नहीं कर लेते तब तक हम यह नहीं कह सकते कि यह शव शेरिन का है।

पेर्लिच ने कहा कि पुलिस को जांच के दौरान काफी सबूत मिले और हम उसकी मदद से आगे बढ़े।

पेर्लिच ने आगे कहा, सबूत मिलने के बाद हमने कुत्तों के साथ उस इलाके की जांच की और शव को बरामद किया।

शेरिन के माता-पिता के अनुसार, शेरिन विकलांगता और कुपोषण का शिकार थी।

वेस्ले मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर की सुबह तीन बजे दूध नहीं पीने के कारण सजा देने के लिए उन्होंने बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया लेकिन 15 मिनट बाद जब वह उसे ढूंढने गए तब वह उन्हें नहीं मिली।

वेस्ले मैथ्यूज को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अभी जमानत पर बाहर है। सिनी मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि वह उस वक्त नींद में थी इसलिए उन पर आरोप नहीं लगाया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close