Main Slideमनोरंजन

Birthday Special : 6000 प्रपोजल रिजेक्ट करने वाले वाकई में ‘बाहुबली’ हैं प्रभास

मुंबई। बाहुबली के नाम से मशहूर अभिनेता प्रभास का आज जन्मदिन है। 23 अक्टूबर 1979 को जन्मे एक्टर आज 38 साल के हो गए हैं।

यह एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने यूं तो कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, लेकिन जैसे ही फिल्म बाहुबली में वह बाहुबली बनकर सबके सामने आए, लोगों के दिलों पर राज करने लगे । हर कोई सोशल मीडिया पर आज अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां दे रहा है।

उधर, आज प्रभास ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों को काफी अच्छा सरप्राइज़ भी दिया है। उनकी आने वाली फिल्म ‘साहो’ का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। लोगों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। आज सोशल मीडिया पर प्रभास ही प्रभास छाए हुए हैं।

आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे। पहली बात–प्रभास का असली नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपट्टी है। बाहुबली से पहले वो अजय देवगन के साथ फिल्म एक्शन जैक्सन के एक गाने में काम कर चुके हैं।

वहीं, प्रभास फिल्मों में नहीं बल्कि अपना करियर होटल इंडस्ट्री में बनाना चाहते थे। उन्होंने खुद इस बात को एक इंटरव्यू में बताया था।

प्रभास अपनी फिल्म बाहुबली के लिए इतने गंभीर थे कि इस दौरान पांच सालों तक उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। उनके पास तमाम बड़े–बड़े ऑफर आए, लेकिन सभी को उन्होंने ठुकरा दिया। साफ है कि वे अपना ध्यान बाहुबली से भटकाना नहीं चाहते थे।

अब इस बात का तो सभी को पता है कि प्रभास को चाहने वालों की कमी नहीं है। पिछले काफी समय से इन सुर्खियों ने खूब जगह बनाई थी कि आखिर प्रभास कब और किससे शादी करेंगे।

यही नहीं, प्रभास के लिए 6000 लड़कियों के शादी के रिश्ते भी आए थे। इन्हें उन्होंने ठुकरा दिया। वहीं, बात की जाए उनकी निजी ज़िंदगी की तो प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बाद में ब्रेक की खबरें भी आईं।

वहीं, कुछ समय पहले यह भी खबरें आई थीं कि प्रभास जल्द ही एक मशहूर उद़्योगपति की बेटी से शादी करने जा रहे हैं। बताया गया था कि उनके लिए रासी सीमेंट के चेयरमैन भूपति राजा की पोती का रिश्ता आया था। बाद में प्रभास के परिवार ने इस खबर को गलत ठहराया था।

वहीं, कुछ समय पहले मशहूर क्रिटिक उमैर संधू ने ट्टिटर पर एक पोस्ट डाली थी कि अनुष्का और प्रभास जल्द ही शादी रचाने के मूड में हैं। इस खबर पर दोनों ने चुप्पी साध रखी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close