Main Slideराष्ट्रीय

आरएसएस नेता की हत्या पर बरसे राहुल गांधी, बोले -हिंसा अस्वीकार्य है

नई दिल्ली | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लुधियाना में राष्ट्रीय स्ंवयसेवक संघ (आरएसएस) नेता की हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंसा अस्वीकार्य है। साथ ही उन्होंने हत्या के आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “मैं लुधियाना में आरएसएस नेता रविंद्र गोसाई की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हिंसा को स्वीकर नहीं किया जा सकता है। आरोपियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।”

गोसाई की मंगलवार को दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना तब हुई जब वह राष्ट्रीय स्ंवयसेवक संघ की शाखा से लौट रहे थे।

गोसाई लुधियाना में संघ प्रचारक थे।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सामने इस मुद्दे को उठाया था, जिन्होंने कहा था कि पुलिस कुछ शुरुआती बढ़त के साथ जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पंजाब में मंगलवार को भाजपा और आरएसएस नेताओं ने हत्या की निंदा की और कहा कि पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close