Main Slideजीवनशैली

धनतेरस विशेष : खरीदारी करने से पहले जानें शुभ मुहूर्त

लखनऊ। रोशनी, अतिशबाजी और स्वादिष्ट पकवानों का त्योहार दीवाली इस बार 19 अक्टूबर को है। इसे सब बड़े हर्षो-उल्लास से मनाते है। बच्चों से लेकर बड़े तक पटाखे जलाते है। रोशनी का त्योहार दीपावली को लेकर सभी के दिलों अपार उल्लास भरा होता है लम्बें असरे से लोग इस त्योहार की तैयारी में लगे रहते हैं।

साफ—सफाई से लेकर घरों की सजावट व खरीदारी में जुटे रहते हैं लोग, वहीं बच्चों में भी इस का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार रहता है। आज धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार यानि आज धनतेरस पर 46 साल बाद तीन योगों से युक्त दुर्लभ संयोग पड़ रहा है जिसे कलानिधि योग के नाम से जाना जाता है। इस योग में धनतेरस पर की गई खरीदारी समृद्धि प्रदान करने वाली होगी। खासकर सोना, चांदी, जमीन, जायदाद पर निवेश करने से बरकत होगी। सुबह से रात तक अनेक शुभ मुहूर्तों में खरीदारी की जा सकती है।

वेद पुराणों के अनुसार, देवताओं व राक्षसों ने समुद्र मंथन किया, तब भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे। इस महासंयोग में जो भी वस्तु खरीदी जाएगी, वह अक्षय साबित होगी और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

जानें क्या है धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि सूर्योदय से रात्रि 11.29 बजे तक रहेगी। भगवान धनवंतरि की पूजा का श्रेष्ठ समय शाम 6.04 बजे से 8.28 बजे तक रहेगा।

यम को दीप दान से नहीं रहेगा अकाल मृत्यु का भय

धनतेरस पर यमराज को दीपदान करने से परिवार में अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इस दिन भगवान कुबेर के साथ महालक्ष्मी का पूजन विधि विधान से किया जाता है।

इन वस्तुओं की खरीदारी होती है शुभ 

दीपावली पर धनतेरस का भी विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन गणेश, लक्ष्मी की मूर्ति, पीतल, कांसा के बर्तन सोना या चांदी के आभूषण, स्फटिक का श्रीयंत्र झाडू, वस्त्र (काले रंग को छोड़कर), नमक, कोदी शंख, धमिया खंडा, इलेक्ट्रॉनिक आयटम, मिट्टी के दीपक, गौमती चक्र, कुबेर की फोटो, सात मुखी रूद्राक्ष की खरीदी शुभ मानी जाती है।

जानें स्वर्ण-रजत धातु खरीदने का का शुभ मुहूर्त

चर : सुबह 9.17 से 10.43 बजे तक
लाभ : सुबह 10.44 से 12.09 बजे तक और शाम 7.27 से 9.01 बजे तक
अमृत : दोपहर 12.10 से 1.35 बजे तक और रात 12.10 से 1.43 बजे तक
शुभ : रात 10.35 से दोपहर 12.09 बजे तक
लक्ष्मी-कुबेर पूजन व दीपदान
प्रदोष कालः शाम 5.53 से रात 7.59 बजे तक
शुभ मुहूर्त के हिसाब से खरीदारी कर आप विशेष फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close