Main Slideउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

संगीत सोम ने सरकार के मंसूबे बताए, मुगलकालीन कलंक कथा को हटा रही सरकार

मेरठ । यूपी के मेरठ की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं।

उनका कहना है कि सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की मुगलकालीन कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।

सोम ने कहा कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया। सोम ने कहा कि ये कैसा इतिहास, किस काम का इतिहास जिस में अपने पिता को ही कैद कर डाला था।

इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था। संगीत सोम बोले कि अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।

भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में शुमार संगीत सोम ने यह बयान मेरठ में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिया।

ग्राम सिसौली में रविवार को संगीत सोम महाराज अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे थे। उन्होंने मुगलकालीन बादशाहों को अत्याचारी बताते हुए कहा कि भारत के इतिहास में दर्ज उनके अत्याचारों में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल भी शामिल है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close