Main Slideमनोरंजन

दुनिया की पहली व्हीलचेयर मॉडल, खूबसूरती ऐसी की नजर न हटे

नई दिल्ली। फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में खूबसूरती और खूबसूरत लोगों की कमी नहीं है। यहां रोज सैकड़ों लोग अपना करियर बनाने आते हैं, लेकिन हर कोई यहां टिक नहीं पाता।

यहां बनें रहने के लिए मॉडल को खासी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण इंडस्ट्री में एक मॉडल ऐसी भी हैं,जिनकी खूबसूरती ही उनकी ताकत नहीं बल्कि उनके जज्बे और उनकी हिम्मत ने उन्हें एक सुपरमॉडल बना दिया है।

उन्होंने अपने हौसलो से विकलांगता को भी मात दी है और इस तरह आज वह दुनिया की पहली व्हीलचेयर मॉडल बन गई है। हम बात कर रहे हैं अलेक्‍सजेंड्रा कुतास की। यूक्रेन की सुपरमॉडल अलेक्‍सजेंड्रा विकलांग है।

वो व्‍हीलचेयर पर निर्भर हैं, लेकिन वो दुनिया की पहली ऐसी मॉडल हैं, जो व्हीवचेयर के साथ रैंपवॉक करती हैं।

23 साल की अलेक्‍सजेंड्रा भले ही व्हीलचेयर पर हो, लेकिन उनकी खूबसूरती कमाल की है। उनके लुक्‍स इतने अच्‍छे हैं कि उन्हें देखने वाला नजरें ही नहीं हटा पाता। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।

फैशन, मॉडलिंग इंडस्ट्री, खूबसूरती, खूबसूरत, करियर

वो कहती हैं कि वे आज तक कभी नहीं चलीं हैं, लेकिन उनका सपना है कि वो एक बार चलकर देखें कि इसका एहसास कैसा होता है।

हाल ही में अलेक्‍सजेंड्रा ने इंडियन रनवे वीक 2017 में हिस्सा लिया था और जब वो रैंप पर उतरीं तो लोग उन्‍हें ही देखते रह गए।

उनके आत्मविश्वास को देखकर बड़ी-बड़ी मॉडल भी हैरान रह जाती हैं। उनके कॉन्‍फीडेंस और ग्रेस के सब कायल हो गए।

अलेक्‍सजेंड्रा को जन्‍म से ही स्‍पाइनल कोर्ड इंजरी से परेशान हैं। इसकी वजह से उनके कमर के नीचे का हिस्‍सा लकवाग्रस्‍त है और वो चल नहीं पा रही है, लेकिन वो चाहती हैं कि फैशन इंडस्ट्री में विकलांग लोगों के लिए जगह बनें और इसीलिए उन्होंने अपने लिए मॉडलिंग सेक्टर को चुना।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close