Main Slideस्वास्थ्य

खूबसूरत होने के बाद भी इस लड़की से दूर क्‍यों भागते हैं लड़के

नई दिल्ली। खूबसूरत चेहरा, तराशे हुए नैन-नक्श, मोहक मुस्कान और गदराया बदन। किसी भी लड़की के खूबसूरती के ये पैमाने हो सकते हैं।

दुनिया में एक ऐसी लड़की है जिसकी खूबसूरती किसी को भी दीवाना बना सकती है। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।

फिदा तो दूर, कोई इस लड़की को अब डेट करना भी पसंद नहीं करता। पहली मुलाकात के बाद ही लड़के इससे दूर भागने लगते हैं।

आइये अब इस लड़की के बारे में विस्‍तार से बताते हैं। 34 वर्षीय एलिसन डेनियल को कोई शादी तो दूर, डेट करने के लिए भी लड़का नहीं मिल रहा।

उन्होंने हाल ही में एक कॉलेज में एडमिशन लिया है, लेकिन कोई भी लड़का उनसे बात करने को तैयार नहीं है।

दरअसल एलिसन का कुछ सालों पहले कैंसर का इलाज चला था। एलिसन इलाज के बाद से बिल्कुल ठीक हैं लेकिन उनका कैंसर बार-बार वापस आ जाता है। जब पहली बार उनका कैंसर ठीक हुआ था, उसके बाद से 2 बार में वो वापस आ चुका है।

उन्हें डर है कि ये चौथी बार भी वापस न आ जाए। जैसी ही लड़के ये बात सुनते हैं, वो तुरंत भाग जाते हैं। यही कारण है कि बेचारी एलिसन अब तक सिंगल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close