राष्ट्रीय

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूप भरी रही और यहां का न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, बारिश की कोई संभावना नहीं है और आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close